*लेख क्र.12*
*गाँव का जीवन या हमारे गाँव-गारेंगा*|
भारत गाँवों का देश है । हमारे देश की साठ-सत्तर प्रतिशत जनसंख्या अब भी गाँवों में ही रहती है ।
*ऐसा ही मेरा एक प्यारा गाँव है गारेंगा* |
गारेंगा का जीवन शहरी जीवन से अलग है । यहाँ की आबोहवा में जीना सचमुच आनंददायी होता है ।
गारेंगा में भारतीय संस्कृति के दर्शन होते हैं । यहाँ भारत की सदियों से चली आ रही परंपराएँ आज भी विद्यमान हैं । यहाँ के लोगों में अपनापन और सामाजिक घनिष्ठता पाई जाती है । यहाँ खुली धूप और हवा का आनंद उठाया जा सकता है । यहाँ हरियाली और शांति होती है ।
हमारे गाँव भारत की कृषि व्यवस्था के आधार हैं । यहाँ कृषकों का निवास है। गारेंगा के चारों ओर खेत फैले हुए हैं। खेतों में अनाज एवं सब्जियों उगाई जाती हैं । गाँवों में तालाब और कुआं हैं । इनमें संग्रहित जल से किसान फसलों की सिंचाई करते है । *गारेंगा* में खलिहान हैं । यहाँ पकी फसलों को तैयार किया जाता है ।
गारेंगा में खेती क अलावा पशुपालन, मुर्गीपालन, बकरीपालन जैसे व्यवसाय किए जाते हैं । पशुपालन से किसानों को अतिरिक्त आमदनी होती है तथा कृषि कार्य में सहायता मिलती है । पशुओं का गोबर खाद का काम करता है । पशु दूध देते हैं तथा बैल, भैंसा आदि पशु हल में जोते जाते हैं । कुछ पशु माल दुलाई में ग्रामवासियों की मदद करते हैं।
गारेंगा का जीवन शांतिदायक होता है । यहाँ के लोग शहरी लोगों की तरह निरंतर भाग-दौड़ में नहीं लगे रहते हैं । यहाँ के लोग सुबह जल्दी जगते हैं तथा रात में जल्दी सो जाते हैं । यहाँ की वायु महानगरों की वायु की तरह अत्यधिक प्रदूषित नहीं होती । यहाँ बाग-बगीचे होते हैं जहाँ के फूलों की सुगंध हवा में व्याप्त रहती है । यहाँ भीड़- भाड़ कम होने से ध्वनि प्रदूषण भी नहीं पाया जाता है ।
गारेंगा में उत्सवों और मेलों की धूम होती है । यहाँ *होली, दिवाली (दियारी) , नवाखाई, अमवश्या, दशहरा* जैसे त्योहार परंपरागत तरीके से मनाए जाते हैं । त्योहारों के अवसर पर लोग आपस में मिलते-जुलते हैं । वे लोक धुनों के नृत्य पर थिरकते हैं । गारेंगा के लोग आपसी सुख- दु:ख में एक-दूसरे का पूरा साथ देते हैं । गारेंगा के सभी लोग आपसी भाईचारे से रहते हैं । वे आपसी विवाद को अधिकतर पंचायत में ही सुलझा लेते हैं ।
*गारेंगा* में भी अब शहरों की कई सुविधाएँ पहुंच गई हैं । यहाँ बिजली, टेलीफोन, मोबाइल फोन, कंप्यूटर, सड़क, पानी का नल जैसी सुविधाएँ पहुँच रही हैं । गारेंगा के किसान आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रयोग करने लगे हैं । अब हल बैल के स्थान पर ज्यादातर ट्रैक्टरों से खेतों की जुताई की जाती है । गारेंगा भी अब स्कूल, सार्वजनिक भवन तथा अस्पताल हैं । गाँवों की गलियाँ पक्की कर दी गई हैं ।
गारेंगा में खान-पान की जटिलताएँ नहीं हैं । ग्रामवासी सादा भोजन करते हैं । वे ताजा दूध पीते हैं तथा हरी-ताजी सब्जियाँ खाते हैं । पीने के लिए लोग हैंडपंप, कुएँ या नलके के जल का प्रयोग करते हैं । कुछ ग्रामीण नदी-जल से अपनी प्यास बुझाते हैं (बडेजिराखाल के निवासी)।
हमारे गाँव तेजी से उन्नति कर रहे हैं । ग्रामवासियों को गाँवों में ही रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है । ग्रामवासी अपने बच्चों की शिक्षा के प्रति अधिक जागरूक हो गए हैं । ग्रामीण नवयुवक एवं नवयुवतियाँ शहर जाकर उच्च शिक्षा एवं नौकरी प्राप्त करती हैं । गाँव के लोग कृषि के अलावा छोटे-मोटे उद्योग चलाकर अपना-अपना निर्वाह कर रहे हैं । यातायात के आधुनिक साधनों की मदद से उन्हें अपना माल दूर-दराज के स्थानों तक भेजने में आसानी हो रही है ।
शहरी प्रभाव के कारण गाँवों में कुछ बदलाव जरूर दिखाई दे रहे हैं परंतु गाँवों की संस्कृति में मूलभूत अंतर नहीं आया है । गाँव आज भी भारतीय सभ्यता और संस्कृति के आधार स्तंभ हैं।
उपरोक्त लेख आप हमारे ब्लोग https://surendrakannouji143.blogspot.com
पर भी पढ सकते हैं|
तो साथिओं आज का हमारा यह (ग्रामीण जीवन की समस्या) लेख आपको कैसा लगा?
और इसमे आपकी क्या राय है?
हमे जरुर बतायें हमारे ब्लोग https://surendrakannouji143.blogspot.com पर या हमारे वाट्सएप ग्रूप गाँव कनेक्शन गारेंगा
पर|
आपकी राय हमें अच्छे पोस्ट लिखने के लिए प्रेरित करेगी|
powered by-
✍🏻 सुरेन्द्र कुमार कन्नौजी
📱 09009099568
📧 ईमेल: _surendrakannouji143@gmail.com_