ब्राह्मणवाद के खात्मे का अर्थ यह नही है, कि भारत के सारे ब्राह्मणों को खत्म कर दिया जाए
ब्राह्मणवाद के खात्मे का अर्थ यह भी नही है, कि सारे ब्राह्मणों को भारत से भगा दिया जाए ।
ब्राह्मणवाद के खात्मे का अर्थ यह है कि ब्राह्मणों को श्रेष्ठ मानने की परम्परा खत्म की जाए ।
ब्राह्मणवाद के खात्मे का अर्थ यह है, कि अब SC, ST और OBC समाज के लोगों को नीच या अछुत ना माना जाए, बल्कि भारत के सभी लोगों को बराबर माना जाए ।
ब्राह्मणवाद के खात्मे अर्थ यह है कि जाति व्यवस्था, गौत्र व्यवस्था, ज्योतिष शास्त्र, पाखण्ड, नफ़रत और भेदभाव खत्म किया जाए ।
ब्राह्मणवाद के खात्मे का अर्थ यह है, कि शादी के लिए लड़के और लड़की के गुण कर्म देखे जाएँ, अर्थात जाति, गौत्र, जन्मकुंडली जैसी चीजें ना देखी जाएँ ।
ब्राह्मणवाद के खात्मे का अर्थ यह है, कि जाति व्यवस्था के कारण पैदा हुई आर्थिक असमानता और शैक्षिक असमानता के खत्म होने तक, जाति के आधार वाले SC, ST और OBC के आरक्षण का पूरी तरह सम्मान किया जाए ।
No comments:
Post a Comment